Luthra brothers: गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स की जल्द ही भारत में वापसी हो सकती है। शीर्ष सरकारी सूत्रों ने CNN News18 को बताया कि सौरभ और गौरव लुथरा को अगले 24 से 48 घंटों के भीतर थाईलैंड से भारत वापस लाए जाने की संभावना है। बता दें कि 6 दिसंबर को इस क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के कुछ ही घंटों बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। इसके तुरंत बाद, बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास ने थाई अधिकारियों के साथ मिलकर प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
