Get App

Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा? अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गोवा अग्निकांड के बाद होटल में छिपे थे आरोपी

Goa Nightclub Fire: सौरभ और गौरव लूथरा की तलाश 9 दिसंबर को थाईलैंड के फुकेट में खत्म हुई। थाईलैंड पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें तब पकड़ा जब वे पातोंग होटल से खाना खाने के लिए बाहर निकले थे। वे एक होटल में छिपे हुए थे। फुकेट में थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों के डिपोर्टेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 4:42 PM
Goa Nightclub Fire: लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने कैसे दबोचा? अधिकारी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, गोवा अग्निकांड के बाद होटल में छिपे थे आरोपी
Goa Nightclub Fire Update: नाइटक्लब के मालिकों सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है

Goa Nightclub Fire: गोवा के विवादित नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद भारत से भागे उसके मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। भारत की अपील के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपने गिरफ्त में लिया। सौरभ और गौरव लूथरा की तलाश 9 दिसंबर को फुकेट में खत्म हुई। थाईलैंड पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें तब पकड़ा जब वे पातोंग होटल से खाना खाने के लिए बाहर निकले थे।

लूथरा ब्रदर्स एक होटल में छिपे हुए थे। फुकेट में थाई अधिकारियों ने लूथरा भाइयों के डिपोर्टेशन प्रोसेस को शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नाइटक्लब के सह-मालिकों 44 वर्षीय गौरव और 40 वर्षीय सौरभ को भारत सरकार के अनुरोध पर थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ इंटरपोल का 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी किया गया था। जैसे ही लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी की खबर सामने आई, हथकड़ी पहने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।

अग्निकांड के तुरंत बाद भाग गए विदेश

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने छह-सात दिसंबर की दरम्यानी रात 1 बजकर 17 मिनट पर एक ट्रैवल पोर्टल के माध्यम से फुकेट के लिए अपनी टिकटें बुक की थीं। उन्होंने उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित उनके नाइट क्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में लगी भीषण आग के बारे में पता चलने के एक घंटे के भीतर टिकटें बुक कर ली थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें