Goa Nightclub Fire Case: गोवा की एक अदालत ने 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में आग लगने के मामले में दो आरोपियों को जमानत दे दी है। गोवा की एक लोकल कोर्ट ने मंगलवार (23 दिसंबर) को बर्च बाय रोमियो लेन के जनरल मैनेजर विवेक सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। जबकि दो अन्य आरोपी बार मैनेजर राजवीर सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को जमानत दे दी। इस बीच, मामले के मुख्य आरोपी नाइटक्लब के सह-मालिक गौरव और सौरभ लूथरा पुलिस हिरासत में हैं।
