Goa Nightclub Fire: नाइट क्लब का को-ओनर अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार, इंटरपोल ने लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ जारी किया 'ब्लू कॉर्नर नोटिस'

Goa Nightclub Fire: गोवा पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य मालिकों, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा, के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई शुरू कर दी है। गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना के महज दो दिन बाद इंटरपोल द्वारा फरार आरोपी गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा के खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी कर दिया गया है

अपडेटेड Dec 10, 2025 पर 9:28 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अजय गुप्ता और उनके भाई राजेश गुप्ता ने क्लब में सौरभ लूथरा के साथ साझेदारी में बड़ी राशि का निवेश किया था

Goa Nightclub Fire: गोवा पुलिस ने उत्तरी गोवा के 'बर्च बाई रोमियो लेन' रेस्तरां में लगी भीषण आग की घटना के संबंध में अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अजय रेस्तरां के सह-मालिक है जो दिल्ली के निवासी है। अजय गुप्ता और उनके भाई राजेश गुप्ता ने क्लब में सौरभ लूथरा के साथ साझेदारी में बड़ी राशि का निवेश किया था। पुलिस ने गुप्ता के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था और उनके निवास पर नहीं मिलने पर गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया।

गोवा पुलिस ने एक बयान में कहा, 'अजय गुप्ता को दिल्ली में हिरासत में ले लिया गया है। सभी आरोपियों से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जा रहा है, और जांच प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ रही है।'

कांग्रेस के आरोपों पर पुलिस का जवाब


गोवा पुलिस का यह बयान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के उस सवाल के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने जांच पर सवाल उठाए थे। पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सवाल किया था कि 'जीएस हॉस्पिटैलिटी अर्पोरा एलएलपी में तीन निदेशक हैं - सौरभ लूथरा, गौरव लूथरा और अजय गुप्ता। फिर भी प्राथमिकी में केवल सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा का नाम क्यों है, जो अब फरार हैं?' उन्होंने पूछा, 'अजय गुप्ता को कौन सा केंद्रीय मंत्री संरक्षण दे रहा है? उनके खिलाफ FIR क्यों नहीं दर्ज की गई?'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।