Credit Cards

Goa Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में सदियों पुरानी रस्म के दौरान भगदड़, 7 की मौत, 50 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया शोक

Goa Temple Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में हर साल श्री लैराई यात्रा आयोजित होती है। इसमें 50 हजार से अधिक भक्त शामिल होते हैं। इस बार सदियों पुरानी इस परंपरा के दौरान आज शनिवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 7 की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताते हुए पीड़ितों के साथ सहानुभूति जताई है

अपडेटेड May 03, 2025 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
Goa Stampede: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भगदड़ तब मची, जब ढलान वाली जगह पर भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी।

Goa Stampede: गोवा के शिरगांव में स्थित लैराई देवी मंदिर में भगदड़ के चलते कम से कम 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 50 से अधिक घायल हो गए हैं। यह घटना आज शनिवार की सुबह हुई। यह भगदड़ उस समय हुई जब हज़ारों श्रद्धालु मंदिर में सदियों पुरानी रस्म को देखने और उसमें हिस्सा लेने के लिए जुलूस में शामिल हुए थे। इसमें नंगे पांव ‘धोंड’ जलते अंगारों पर चलते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह भगदड़ तब मची, जब ढलान वाली जगह पर भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद स्वयंसेवकों ने लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इस हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है और हादसे से प्रभावित लोगों को सांत्वना दी है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी इस मामले को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री पीड़ितों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस ने भी पीड़ितों के साथ संवेदना जाहिर की है।

Shirgao Jatra Stampede: PM Modi ने जताया शोक


गोवा में हुए हादसे को लेकर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने करीबियों को खोने वाले के परिवार के साथ संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने गोवा के सीएम प्रमोद सावंत से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अस्पताल का दौरा किया, पीड़ितों से मुलाकात की और सरकार की ओर से मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

Lairai Devi में हर साल होती है जात्रा

शिरगांव में स्थित लैराई देवी के मंदिर को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। इस मंदिर के चलते यहां शराब और अंडा तक प्रतिबंधित है। इस गांव में घोड़ों की एंट्री पर बैन है और जानवरों की हत्या पर पूर्ण निषेध है। यहां हर साल जात्रा आयोजित होती है जो चैत्र महीने में कई दिनों तक चलती है। शिरगांव जात्रा के नाम में मशहूर इस जात्रा में भक्त दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते हैं। स्नान के लिए यहां एक पवित्र झील भी है। मंदिर से लैराई देवी की शोभा यात्रा निकाली जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।