ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में इंजीनियरिंग के पहले साल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह नहीं चाहता था कि उसके माता-पिता उसकी पढ़ाई पर और ज्यादा पैसा बर्बाद करें। मूल रूप से बिहार का रहने वाला आकाश दीप दिल्ली टेक्निकल कैंपस में बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के फर्स्ट ईयर का छात्र था।
