Cough Syrup Case: ED ने सस्पेंड पुलिस कांस्टेबल आलोक प्रताप सिंह के लखनऊ स्थित आलीशान आवास पर छापा मारा है। छापेमारी में उनकी घोषित आय से कहीं अधिक भव्य जीवनशैली के सबूत मिले हैं। करोड़ों के खांसी की दवाई की तस्करी रैकेट के संबंध में की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने लक्जरी सामानों का एक बड़ा भंडार जब्त किया। पीटीआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जब्त किए गए लक्जरी सामानों में Gucci और Prada के हैंडबैग, Rado की घड़ियां और अन्य महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं शामिल हैं।
