Get App

'हम चोरी कर लें?' नींद से जगाया, इजाजत ली, फिर चोरों ने बुजुर्ग महिला को बांधकर लूट लिए 65,000 रुपए

FIR के मुताबिक, चोरों ने पहले उनसे इजाजत ली कि क्या वे उनके हाथ-पैर बांध सकते हैं। फिर महिला के ही दुपट्टों से उनके हाथ और पैर बांध दिए। पूरी वारदात में न कोई हड़बड़ी थी, न गुस्सा और न ही ऊंची आवाज। चोरों ने बड़े इत्मीनान से पूछा कि घर में कीमती सामान कहां रखा है

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:42 PM
'हम चोरी कर लें?' नींद से जगाया, इजाजत ली, फिर चोरों ने बुजुर्ग महिला को बांधकर लूट लिए 65,000 रुपए
नींद से जगाया, इजाजत ली, फिर चोरों ने बुजुर्ग महिला को बांधकर लूट लिए 65,000 रुपए

गुजरात के खेड़ा जिले के सेवालिया गांव में एक बुज़ुर्ग महिला के साथ हुई लूट की घटना किसी डरावनी फिल्म के दृश्य जैसी लगती है। फर्क बस इतना था कि यहां न तो चोर चिल्लाए, न हथियार दिखाए, बल्कि बेहद शांति और शालीनता से अपना काम कर गए। 76 साल की यह महिला अपने आलीशान बंगले में अकेली रहती हैं। 10 जनवरी की रात, खाना खाने के बाद वह रोज की तरह सो गई थीं। रात करीब 11 बजे अचानक उनकी नींद टूटी। आंख खुली तो सामने खड़े थे चार अनजान लोग।

दो लोग उनके सिरहाने और दो पैरों की ओर बैठे थे। एक ने तुरंत उनका मुंह ढक लिया और बहुत शांत आवाज में कहा, “डरिए मत, शोर मत कीजिए।” इसके बाद जो हुआ, उसने बुज़ुर्ग महिला को अंदर तक दहला दिया।

FIR के मुताबिक, चोरों ने पहले उनसे इजाजत ली कि क्या वे उनके हाथ-पैर बांध सकते हैं। फिर महिला के ही दुपट्टों से उनके हाथ और पैर बांध दिए। पूरी वारदात में न कोई हड़बड़ी थी, न गुस्सा और न ही ऊंची आवाज।

चोरों ने बड़े इत्मीनान से पूछा कि घर में कीमती सामान कहां रखा है। डर के मारे महिला ने दराज की ओर इशारा किया, जिसमें अलमारी की चाबियां और रोजमर्रा के खर्च के लिए रखे 15 हजार रुपए थे। जब उनसे जेवर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पहले मना कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें