Credit Cards

दादा की मौत पर दी हंसने वाला इमोजी तो उतार दिया मौत के घाट, गुजरात में खौफनाक वारदात

रिपोर्ट के अनुसार, इसी पोस्ट के बाद यह विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। प्रिंस और बिपिन के बीच झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब बिपिन ने प्रिंस के फेसबुक पोस्ट पर हंसने वाला इमोजी डाल दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। 12 सितंबर की रात को प्रिंस फैक्ट्री के बाहर ऑटो में बैठा था, तभी बिपिन वहां पहुंचा और बहस मारपीट में बदल गई

अपडेटेड Sep 24, 2025 पर 9:21 PM
Story continues below Advertisement
फेसबुक स्टोरी पर हंसने वाले इमोजी भेजने पर विवाद

गुजरात के राजकोट में फेसबुक पोस्ट को लेकर 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम प्रिंस कुमार है। हत्या के आरोप में बिपिन कुमार राजिंदर गोंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक और आरोपी अभी फरार है। प्रिंस मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और अपने तीन चचेरे भाइयों के साथ राजकोट की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसने हाल ही में अपने दिवंगत दादा रूपनारायण भिंड (जिनका करीब चार महीने पहले निधन हुआ था) की याद में फेसबुक स्टोरी डाली थी।

एक इमोजी पर हुआ था विवाद 

रिपोर्ट के अनुसार, इसी पोस्ट के बाद यह विवाद हुआ और उसकी हत्या कर दी गई। प्रिंस और बिपिन के बीच झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब बिपिन ने प्रिंस के फेसबुक पोस्ट पर हंसने वाला इमोजी डाल दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। 12 सितंबर की रात को प्रिंस फैक्ट्री के बाहर ऑटो में बैठा था, तभी बिपिन वहां पहुंचा और बहस मारपीट में बदल गई। जब प्रिंस फैक्ट्री के अंदर जाने लगा तो एक और आरोपी बृजेश गोंड ने उसे रोककर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बिपिन ने चाकू से प्रिंस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

चाकू से किया हमला

प्रिंस की चीखें सुनकर उसके साथी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उसे पहले नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और फिर राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया। पीठ पर करीब डेढ़ से दो इंच गहरा घाव होने के बावजूद वह होश में था और पुलिस को बयान भी दे पाया। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में उसकी चोटें गंभीर नहीं मानी गई थीं, लेकिन चार दिन बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इलाज के दौरान 22 सितंबर को उसकी मौत हो गई।


रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बिपिन को सोमवार रात गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी बृजेश गोंड घटना के बाद से अभी भी फरार है। पुलिस ने एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(1) (हत्या से जुड़ी धारा) भी जोड़ दी है। साथ ही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रिंस की मौत चोट और संक्रमण की वजह से हुई हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।