घना कोहरा, आधी रात की कड़की ठंड और वीरान सड़कें- इन सबने मिलकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर एक खौफनाक वारदात को अंजाम देने का मौका बना दिया। मंगलवार तड़के करीब तीन घंटे तक एक 25 साल की लड़की एक चलती वैन के अंदर दरिंदगी की शिकार बनी, और उसके मदद के लिए पुकारते रह जाने के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं था। वारदात के अगले ही दिन पुलिस ने दो वैन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
