Get App

हंता वायरस से मौत वाले लग्जरी क्रूज शिप पर फंसे 2 भारतीय भी! कहां गए दोनों, अब ये बन गया सबसे बड़ा रहस्य

MV Hondius 2 Indian Crew: इस क्रूज पर सवार अब तक एक डच दंपत्ति और एक जर्मन यात्री की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का मानना है कि यह संक्रमण 'एंडिस वायरस' स्ट्रेन के कारण है। 2 मई को जब कई यात्रियों को सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी, तब जाकर WHO और अन्य एजेंसियों को इस आउटब्रेक की जानकारी दी गई

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 08, 2026 पर 1:04 PM
हंता वायरस से मौत वाले लग्जरी क्रूज शिप पर फंसे 2 भारतीय भी! कहां गए दोनों, अब ये बन गया सबसे बड़ा रहस्य
अटलांटिक महासागर में केप वर्डे के पास खड़े इस जहाज पर अब तक 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है

Hantavirus Outbreak: दुनियाभर में दहशत फैलाने वाले हंता वायरस (Hantavirus) का एपीसेंटर डच क्रूज शिप MV Hondius से एक बड़ी डराने वाली खबर सामने आ रही है। इस जहाज पर सवार 149 लोगों में 2 भारतीय क्रू मेंबर्स भी शामिल हैं। अटलांटिक महासागर में केप वर्डे के पास खड़े इस जहाज पर अब तक 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद WHO सहित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

क्रूज पर सवार थे 2 भारतीय

रिपोर्ट के अनुसार, जहाज को ऑपरेट करने वाली कंपनी 'ओशनवाइड एक्सपीडिशन' ने यात्रियों और चालक दल की राष्ट्रीयता की सूची जारी की है। इस लिस्ट में 2 भारतीयों के होने की पुष्टि की गई है, लेकिन कंपनी ने उनकी पहचान, पद या वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। जहाज पर ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी और स्पेन सहित 23 अलग-अलग देशों के लोग सवार हैं।

कैप्टन बोले- 'सब ठीक है' लेकिन फिर भी बिछ गईं लाशें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें