Get App

दोषी चाहे जो हो, बख्शेंगे नहीं…IPS पूरन कुमार केस में पहली बार बोले सीएम नायब सिंह सैनी

IPS Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाई. पूरन कुमार की मौत को “बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा, “अपराधी चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 11, 2025 पर 8:08 PM
दोषी चाहे जो हो, बख्शेंगे नहीं…IPS पूरन कुमार केस में पहली बार बोले सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईपीएस पूरन सुसाइड केस में पहली बार बयान दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की कथित आत्महत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, "दोषी कितना ही प्रभावशाली व्यक्ति क्यों ना हो, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पंचकूला में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूरन सिंह के निधन पर शोक जताया गया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।"

IPS पूरन सुसाइड केस पर बोले सीएम नायब सिंह सैनी

दो मिनट का मौन रखने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाई. पूरन कुमार की मौत को “बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा, “अपराधी चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। अगर परिवार के साथ कोई अन्याय हुआ है, तो सरकार पूरी ईमानदारी से न्याय दिलाने का काम करेगी। मामले की गहराई से जांच की जाएगी, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें