Get App

Cough Syrup Ban: एक और कफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, जा सकती है जान

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे इस दवा का सेवन न करें। साथ ही, उन्होंने दवा विक्रेताओं को इस दवा की बिक्री बंद करने का आदेश दिया है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ये दवा उत्तराखंड के भगवानपुर जिले में मेसर्स श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की तरफ बनाई जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2025 पर 10:16 PM
Cough Syrup Ban: एक और कफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, जा सकती है जान
Cough Syrup: एक और कफ सिरप पर सरकार ने लगाया बैन, जा सकती है जान

हरियाणा सरकार ने खांसी की दवा प्लैनोकफ डी सीरप पर बैन लगा दिया है। बताया गया है कि इस दवा में डायएथिलीन ग्लाइकाल नाम का खतरनाक केमिकल की मात्रा तय सीमा से ज्यादा पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह और जानलेवा हो सकता है। डायएथिलीन ग्लाइकाल से शरीर के अंग, खासकर गुर्दे और नर्व सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं, जिससे मौत तक हो सकती है। ये दवा खासतौर से बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

सरकार ने दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से अपील की है कि वे इस दवा का सेवन न करें। साथ ही, उन्होंने दवा विक्रेताओं को इस दवा की बिक्री बंद करने का आदेश दिया है। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ये दवा उत्तराखंड के भगवानपुर जिले में मेसर्स श्रेया लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की तरफ बनाई जाती है।

बाजार से हटाने के निर्देश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें