Get App

Hazaribagh Blast: झारखंड के हजारीबाग में बड़ा विस्फोट! कपल समेत 3 लोगों की मौत, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी

Hazaribagh Blast News: झारखंड में हजारीबाग जिले में बुधवार (14 जनवरी) को विस्फोट से हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। इस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 10:02 PM
Hazaribagh Blast: झारखंड के हजारीबाग में बड़ा विस्फोट! कपल समेत 3 लोगों की मौत, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी
Hazaribagh Bomb Blast: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Hazaribagh Bomb Blast: झारखंड में हजारीबाग जिले के हबीबी नगर इलाके में बुधवार (14 जनवरी) को हुए विस्फोट में एक कपल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। फिलहाल, फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

सदर पुलिस थाने के एसडीपीओ अमित कुमार आनंद ने पत्रकारों से कहा, "हबीबी नगर में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "विस्फोट की प्रकृति और प्रकार का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और तकनीकी टीमें घटनास्थल पर भेजी गई हैं। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।"

विस्फोट शाम करीब चार बजे हुआ जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों की पहचान सद्दाम और उनकी पत्नी नन्ही परवीन और रशीदा परवीन के रूप में हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें