Heatwave Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का प्रकोप, 47.6°C पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विभाग ने तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारत में भीषण गर्मी के बीच, इन राज्यों में आज 'गंभीर' लू चलने की आशंका है।

अपडेटेड May 26, 2026 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में लू का प्रकोप, 47.6°C पहुंचा तापमान

Heatwave Alert: भारत मौसम विभाग ने तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारत में भीषण गर्मी के बीच, इन राज्यों में आज 'गंभीर' लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने अन्य राज्यों में भी लू की चेतावनी जारी की है और उनके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

26 मई को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में सोमवार को तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा तापमान में से एक रहा।

दिल्ली और मुंबई में भी येलो हीटवेव अलर्ट जारी है। IMD ने 25 मई के अपने ताजा मौसम बुलेटिन में कहा है कि अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, पूर्वी और आसपास के दक्षिणी भारत में अगले 3 से 4 दिनों तक हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है।


हीटवेव के दौरान सुरक्षित कैसे रहें?

लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स:

  • खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें
  • दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचें
  • हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें
  • ज्यादा मेहनत वाले बाहरी काम करने से बचें
  • ORS, फल और तरल पदार्थ अपने पास रखें
  • बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों का खास ध्यान रखें
  • मौसम और प्रशासन की चेतावनियों की जानकारी लेते रहें

राज्यवार हीटवेव अलर्ट

इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है:

  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 28 मई तक लू चलने की संभावना है। पंजाब के कुछ इलाकों में 26 और 27 मई को और हरियाणा और दिल्ली में 27 मई तक लू चल सकती है।
  • उत्तर प्रदेश में 28 मई तक लू चलने की आशंका है। वहीं, कल तक कुछ इलाकों में गंभीर हीटवेव की स्थिति रह सकती है।
  • राजस्थान में 30 मई तक हीटवेव जारी रह सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 28 मई तक भीषण लू चलने की संभावना है।
  • मध्य प्रदेश में 29 मई तक हीटवेव का असर रह सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 मई तक गंभीर लू पड़ने की संभावना है।
  • विदर्भ में 29 मई तक लू चलने की संभावना है।
  • छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 28 मई तक लू चलने की संभावना है।
  • ओडिशा में 29 मई तक लू चलने की संभावना है।
  • झारखंड में कल तक हीटवेव का असर रह सकता है।
  • जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज और कल लू चल सकती है।
  • उत्तराखंड में 27 मई तक लू चलने की संभावना है।

इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ में 28 मई तक, कोंकण और गोवा में 26 मई तक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 27 मई तक, और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 मई तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

जलवायु परिवर्तन विभाग (IMD) ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 26 मई को और विदर्भ, ओडिशा में 27 मई तक कुछ इलाकों में गर्म रातें रहने की प्रबल संभावना है।

हीटवेव से राहत कब मिलेगी?

मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से देश के कई हिस्सों में लू की स्थिति कम होने की संभावना है। हालांकि, राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा समय तक बना रह सकता है।

IMD ने अपने प्रेस रिलीज में कहा है कि 29 मई से मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और आसपास के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में लू का असर जारी रह सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति पर IMD ने कहा, "अगले 6-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में और अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।"

दिल्ली का आज का मौसम

जलवायु परिवर्तन विभाग (IMD) ने साफ आसमान का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा, “26 से 27 मई के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है। 25 और 26 मई को रातें गर्म रहने की की आशंका है। 27 मई 2026 तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद इसमें 7-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।”

यह भी पढ़ें: IMD Heavy Rain Alert 26th May: इन 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर आएगा 50-60kmph स्पीड वाला बवंडर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।