UP Weather Update: अगले 24 घंटे सावधान, बरसेगी आग! यूपी के राहत आयुक्त ने उन जिलों की लिस्ट दी जहां हीटवेव का रेड अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी अब अपने सबसे रौद्र रूप में आ गई है। प्रदेश के लोगों के लिए अगले 24 घंटे बेहद सावधान रहने वाले हैं, क्योंकि कई जिलों में आसमान से सीधे आग बरसने जैसा माहौल बनने जा रहा है।

अपडेटेड May 23, 2026 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
अगले 24 घंटे सावधान, बरसेगी आग! यूपी के राहत आयुक्त ने उन जिलों की लिस्ट दी जहां हीटवेव का रेड अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी अब अपने सबसे रौद्र रूप में आ गई है। प्रदेश के लोगों के लिए अगले 24 घंटे बेहद सावधान रहने वाले हैं, क्योंकि कई जिलों में आसमान से सीधे आग बरसने जैसा माहौल बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय (Rahat UP) ने राज्य के प्रभावित जिलों की एक विस्तृत लिस्ट जारी की है। यहां भीषण लू यानी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी यूपी समेत देश के कई हिस्सों के लिए अति भीषण ल की चेतावनी दी है। राहत आयुक्त ने लोगों से इस जानलेवा गर्मी में सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। आइए जानते हैं यूपी के कौन-कौन से जिले रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के दायरे में हैं।

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के 23 मई के देशभर के हीटवेव मैप में नीचे देखिए यूपी का हाल

WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.42.54 AM


राहत आयुक्त का ये आधिकारिक अपडेट यहां नीचे देखा जा सकता है।

यूपी के राहत आयुक्त के ऑफिशियल एक्स हैंडल 'Rahat UP' द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जनपदों में भीषण गर्मी और जानलेवा लू चलने की पूरी संभावना है। प्रशासन ने जिलों को तीन अलग-अलग कैटगरी रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट में बांटकर एडवाइजरी जारी की है-

भीषण गर्मी वाले जनपद: रेड अलर्ट (Red Alert Districts)

राहत आयुक्त ने उत्तर प्रदेश के इन जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी का सबसे डेंजरस यानी रेड अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर लोगों को बिना जरूरी काम दोपहर में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इन जिलों में प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़ और संत रवि दास नगर (भदोही) शामिल हैं।

गंभीर लू की आशंका: ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert Districts)

इन जिलों में भी सूरज का टॉर्चर बहुत ज्यादा रहने वाला है और लू का गंभीर असर देखा जाएगा। इन जिलों में कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, झांसी, मथुरा, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर, महोबा, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, उन्नाव, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कन्नौज और मैनपुरी शामिल हैं।

गर्मी की लहर और लू: येलो अलर्ट (Yellow Alert Districts)

राहत आयुक्त ने प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में लखनऊ, अयोध्या, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), मेरठ, बाराबंकी, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, हापुड़, हरदोई, कासगंज, मऊ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और सीतापुर शामिल हैं।

IMD का 23 मई का ऑल इंडिया बुलेटिन: ईस्ट यूपी में सीवियर हीट वेव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मॉर्निंग बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दो तरह के वेदर पैटर्न्स देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम विभाग ने हीटवेव से लेकर सीवियर हीट वेव का अलर्ट दिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से और महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में भी यही डेंजरस हालात बने रहेंगे। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी कई स्थानों पर तीव्र लू चलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, कोस्टल आंध्र प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश भी लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और विदर्भ में रात के समय भी तापमान बहुत ज्यादा रिकॉर्ड किया जाएगा। इन जगहों पर गर्म रातें होने का अलर्ट है। इस वजह से लोगों को रात में भी चैन नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Update: भीषण गर्मी के बाद दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! अगले 2 घंटे में बारिश की आशंका, 80 Kmph तक चल सकती हैं हवाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।