UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी अब अपने सबसे रौद्र रूप में आ गई है। प्रदेश के लोगों के लिए अगले 24 घंटे बेहद सावधान रहने वाले हैं, क्योंकि कई जिलों में आसमान से सीधे आग बरसने जैसा माहौल बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय (Rahat UP) ने राज्य के प्रभावित जिलों की एक विस्तृत लिस्ट जारी की है। यहां भीषण लू यानी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी यूपी समेत देश के कई हिस्सों के लिए अति भीषण ल की चेतावनी दी है। राहत आयुक्त ने लोगों से इस जानलेवा गर्मी में सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। आइए जानते हैं यूपी के कौन-कौन से जिले रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के दायरे में हैं।
