Get App

Heavy Rain Alert: राजस्थान-हिमाचल संग 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में भी मूसलाधार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आज 11 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की बेहद ज्यादा संभावना है। इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर बादलों की गरज के साथ मुसलाधार बारिश हो सकती है। इससे पहाड़ियों पर भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Aug 11, 2026 पर 9:26 AM
Heavy Rain Alert: राजस्थान-हिमाचल संग 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में भी मूसलाधार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
देशभर में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गई हैं।

देशभर में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 अगस्त यानी आज के लिए देश के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों और पश्चिमी व पूर्वी भारत तक बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का विशेष प्रकोप देखने को मिल सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत देश के करीब 17 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आज 11 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की बेहद ज्यादा संभावना है। इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर बादलों की गरज के साथ मुसलाधार बारिश हो सकती है। इससे पहाड़ियों पर भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें