Get App

Heavy Rain Alert: देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, जानिए आज किन राज्यों में आ सकती है आसमानी आफत?

IMD Forecast: IMD ने 13-15 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर में बहुत भारी वर्षा, 11-14 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश, 14-16 तारीख के दौरान उत्तराखंड, 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 15 तारीख को पश्चिम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

Curated By: Abhishek Gupta
अपडेटेड Aug 14, 2025 पर 06:30
Heavy Rain Alert: देशभर में भारी बारिश और बाढ़ का कहर, जानिए आज किन राज्यों में आ सकती है आसमानी आफत?

उत्तरी राज्यों में चेतावनी: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में पहले से ही भारी बारिश के कारण जान-माल का नुकसान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का विकराल रूप: उत्तर प्रदेश में बारिश लगातार जारी है, जिससे प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। गंगा सहित दस प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 45 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में बाढ़ का कहर: बिहार के 10 जिलों में बाढ़ का प्रकोप है, जिससे 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गंगा, कोसी और बूढ़ी गंडक जैसी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राहत और बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की 32 टीमें लगाई गई हैं।

महाराष्ट्र: मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 18 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है।

हिमाचल प्रदेश आसमानी आफत: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 240 हो गई है। इनमें से 125 लोगों की मौत लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसी घटनाओं में हुई है, जबकि 115 की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में मौसम ने विकराल रूप लिया हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में भयंकर बारिश का कहर जारी है। नदियां खतरनाक निशान से ऊपर बह रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें