IMD Heavy Rain Alert: 18 से 21 अप्रैल के बीच इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम विभाग का ये अनुमान

IMD Heavy Rain Alert: शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अप्रैल महीने की बात करें तो पूरे देश में मौसम का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 44.4°C तक पहुंच गया है।

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 9:48 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली-NCR, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Heavy Rain Alert: शुक्रवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अप्रैल महीने की बात करें तो पूरे देश में मौसम का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एक तरफ उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 44.4°C तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं दूसरी ओर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर शुरू है। आइए आपको मौसम विभाग के लेटेस्ट मौसम प्रिडिक्शन के बारे में बताते हैं।

पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में 'भारी बारिश' का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 18 से 21 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत का कड़ा रुख देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश में 18-21 अप्रैल के दौरान भारी वर्षा, बिजली गिरने और गरज के साथ तूफान आने की प्रबल संभावना है। असम और मेघालय में 19 और 20 अप्रैल को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 व 19 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।


दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में बारिश पड़ेगी?

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। शनिवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की जा सकती है।

मध्य और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा हीट वेव का असर

जहां उत्तर भारत में बारिश की उम्मीद है, वहीं मध्य भारत 'भट्टी' की तरह तप रहा है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल तक भीषण लू चलने की आशंका है। ओडिशा में 20 अप्रैल तक और झारखंड में 19-21 अप्रैल तक हीट वेव का प्रकोप बना रहेगा। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में अगले 7 दिनों तक अत्यधिक उमस के कारण मौसम काफी असहज रहेगा।

दक्षिण और पश्चिम भारत का हाल

तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 और 19 अप्रैल को ओलावृष्टि की भी संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 18 से 21 अप्रैल के दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय कई सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। उत्तर तटीय ओडिशा के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मौजूद है। मराठवाड़ा से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा गुजर रही है।

भारतीय मौसम विभाग की पूरी वीडियो रिपोर्ट को उनके आधिकारिक चैनल पर यहां नीचे देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UP New Minimum Wage Rate: यूपी में न्यूनतम मजदूरी की नई दरें लागू, राज्यपाल ने लगाई मुहर, जानिए आपके जिले में कितना मिलेगा वेतन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।