Get App

IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में आंधी के साथ हैवी बारिश का अलर्ट, 70kmph स्पीड वाला थंडरस्क्वॉल मचाएगा तबाही, 22 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने 16 मई को जारी अपने ताजा बुलेटिन में देश के सभी हिस्सों में मौसम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समय से पहले दस्तक दे दी है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 3:22 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में आंधी के साथ हैवी बारिश का अलर्ट, 70kmph स्पीड वाला थंडरस्क्वॉल मचाएगा तबाही, 22 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
इन राज्यों में आंधी के साथ हैवी बारिश का अलर्ट, 70kmph स्पीड वाला थंडरस्क्वॉल मचाएगा तबाही

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 मई को जारी अपने ताजा बुलेटिन में देश के सभी हिस्सों में मौसम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon 2026) ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में समय से पहले दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी तरफ उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान (Thundersquall) और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं तबाही मचा सकती हैं। यहां जानिए 22 मई तक के मौसम का पूरा हाल-

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज यानी 16 मई को दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर और पूरे निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर लिया है। मानसून की उत्तरी सीमा अब श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर) सहित अंडमान के कुछ हिस्सों से होकर गुजर रही है।

आंधी-तूफान का बड़ा अलर्ट

अगले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में प्रचंड आंधी-तूफान चलने की संभावना है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें