Delhi Weather Today: बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी में तापमान काफी गिर गया, जिससे दिल्ली में बुधवार की सुबह ठंडी और सुहावनी रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब 21 जून तक बारिश और आंधी-तूफान जारी रहने का अनुमान लगाया है। बता दें कि मौसम में यह बदलाव दिल्ली में जून के अब तक के सबसे ठंडे दिन के ठीक एक दिन बाद आया है, जिससे शहर में हाल के दिनों में पड़ी भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।
