कश्मीर घाटी में शुक्रवार को हुई भारी बर्फबारी ने हवाई यात्रा को बाधित कर दिया, जिसके चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट स्थगित और रद्द करनी पड़ीं और एयरलाइंस को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। श्रीनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि खराब मौसम की स्थिति के कारण हवाई अड्डे से आने-जाने वाली फ्लाइट प्रभावित हुई हैं और कई सेवाएं रद्द कर दी गईं।
