Delhi Bomb Threats: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला-IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर बम की धमकी

Delhi Bomb Threats: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली और उससे सटे NCR इलाकों के कई अहम जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल आईं, जिनमें लाल किला और IGI एयरपोर्ट का टर्मिनल 3 भी शामिल है।

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 3:10 PM
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकियों की बौछार, लाल किला और IGI एयरपोर्ट भी निशाने पर

Delhi Bomb Threats: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली और उससे सटे NCR इलाकों के कई अहम जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल आईं, जिनमें लाल किला और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का टर्मिनल 3 भी शामिल है।

अधिकारियों ने CNN-News18 को बताया कि जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस/DM ऑफिस और SDM ऑफिस, दिल्ली कैंटोनमेंट में भी धमकी भरी कॉल की गईं। वहीं, एहतियात के तौर पर सभी जगहों पर फायर टेंडर तैनात किए गए हैं।

फिलहाल, अब तक की शुरुआती जांच में धमकी वाले स्थानों पर कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।


दिल्ली हाई कोर्ट को भी बम की धमकी

शुक्रवार, 14 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि 15 अगस्त को दोपहर 2:11 बजे कोर्ट परिसर में "बम धमाका" होगा।

ईमेल का सब्जेक्ट था "BOMB Blast Delhi High Court @ 2:11PM"। इसमें कई धमकी भरे मैसेज थे, जिनमें दावा किया गया था कि 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) को दोपहर 2:11 बजे दिल्ली हाई कोर्ट और दोपहर 3:11 बजे जिला अदालतों में बम धमाके होंगे।

ईमेल में "खालिस्तान" और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए धमकी दी गई थी कि दिल्ली मेट्रो लाइनों और अंबाला से आने वाली ट्रेनों में धमाके होंगे।

राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली और NCR में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारी पूरे हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं। गौरतलब है कि देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है और प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करेंगे, ऐसे में राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

लाल किला, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, IGI एयरपोर्ट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत उन सभी प्रमुख जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

गुरुग्राम में भी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने जिलेभर में करीब 4,500 जवानों की तैनाती की है और सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा के लिए 11 बड़े चेकपॉइंट बनाए गए हैं।

इसके अलावा, जरूरी और संवेदनशील जगहों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। VIP रूट, आने-जाने के रास्ते, पार्किंग एरिया और अन्य संवेदनशील जगहों पर खास नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे पर एयर इंडिया का बड़ा एक्शन! सभी पायलटों की डोप टेस्टिंग शुरू, एयरबस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।