Himanta Sarma vs Gaurav Gogoi: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच रविवार (27 अप्रैल) को सोशल मीडिया पर विपक्षी नेता के पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों राजनीतिक नेताओं ने एक-दूसरे के परिवारों को भी इस विवाद में घसीट लिया। हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से सैलरी लेती हैं। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। सरमा ने X पर गोगोई से तीन सवाल पूछकर हमला बोला जिसका उसी मंच पर कांग्रेस सांसद ने भी उतनी ही संख्या में सवाल पूछकर जवाब दिया।
