Get App

पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही कैसे कर रहा है भारत? जानें पूरी रणनीति

Strait of Hormuz: भारत ने शुक्रवार को साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले भारतीय जहाजों की आवाजाही एक तय समन्वय व्यवस्था के तहत की जा रही है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इससे जुड़ी जानकारी गोपनीय रखे जा रहे हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 30, 2026 पर 11:36 AM
पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही कैसे कर रहा है भारत? जानें पूरी रणनीति
पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही कैसे कर रहा है भारत? जानें पूरी रणनीति

Strait of Hormuz: भारत ने शुक्रवार को साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले भारतीय जहाजों की आवाजाही एक तय समन्वय व्यवस्था के तहत की जा रही है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इससे जुड़ी जानकारी गोपनीय रखे जा रहे हैं। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार विभिन्न मंत्रालयों और राजनयिक माध्यमों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब फरवरी के अंत से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण समुद्री यातायात (Maritime Traffic) बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

विदेश, पेट्रोलियम और उर्वरक मंत्रालय मिलकर कर रहे समन्वय

नियमित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में बोलते हुए, शर्मा ने कहा कि विदेश मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और उर्वरक मंत्रालय के समन्वय से जहाजों की आवाजाही का प्रबंधन किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें