केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोग अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का फायदा उठा सकते हैं। सरकार इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है, ताकि लोगों पर ज्यादा खर्च का बोझ न पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को इस योजना की घोषणा की थी। इसका मकसद देश के 1 करोड़ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सोलर बिजली से जोड़ना है।
