PM Kisan: अगले महीने आएगी पीएम किसान की 23वीं किश्त! किसानों को है इंतजार

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। क्या अगले महीने जून में आएंगे पैसे..

अपडेटेड May 15, 2026 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी किसानों के बैंक खाते में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। हालांकि सरकार ने अभी तक अगली किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि अगले महीने जून या जुलाई 2026 तक यह रकम किसानों के खातों में पहुंच सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है PM Kisan योजना?

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। इसका मकसद किसानों को खेती और उससे जुड़े खर्चों में मदद देना है।


अगली किस्त पाने के लिए क्या जरूरी है?

सरकार ने साफ कहा है कि e-KYC और आधार लिंकिंग पूरी होना जरूरी है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनकी किस्त रुक सकती है। किसान OTP के जरिए ऑनलाइन e-KYC कर सकते हैं। वहीं बायोमेट्रिक e-KYC के लिए नजदीकी CSC सेंटर जाना होगा। इसके अलावा आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है। कई बार छोटी तकनीकी गलती या अधूरी जानकारी के कारण भी पेमेंट अटक सकता है।

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

किसान घर बैठे PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी किस्त की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के Beneficiary Status सेक्शन में जाकर आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखाई देगी।

किन किसानों की किस्त रुक सकती है?

सरकार कुछ मामलों की जांच भी कर रही है। अगर एक ही परिवार के कई सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं या पति-पत्नी दोनों के खाते में पैसा जा रहा है, तो पेमेंट रोका जा सकता है। इसके अलावा 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदने वाले कुछ मामलों की भी जांच की जा रही है। किसान समय रहते अपने दस्तावेज अपडेट कर लें ताकि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के उनके खाते में पहुंच सके।

8th Pay Commission: सैलरी-पेंशन-मेडिकल खर्च को लेकर हुई अहम बैठक, जानिये किन पर बनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।