Mumbai Local Train Accident: मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच कैसे हुआ हादसा? सामने आ गई वजह!

Mumbai Local Train Accident: रेलवे पुलिस ने बताया कि, दोनों ट्रेनों के फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्रियों में हुई भिड़ंत में कुल 10 लोग ट्रेन से गिर गए, जिनमें से 4 ने वहीं दम तोड़ दिया और छह घायल यात्रियों में से एक की हालत गंभीर है जो ICU में भर्ती है

अपडेटेड Jun 09, 2025 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के एक गार्ड ने सबसे पहले पटरियों पर घायल पड़े यात्रियों के बारे में सूचना दी

Mumbai Local Train Accident: मुंबई से आज सुबह एक दुखद खबर सामने आई। मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरने के बाद 6 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना कथित तौर पर विपरीत दिशाओं से आ रही ट्रेनों के फुटबोर्ड(गेट) पर यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच हुई आपसी टक्कर के कारण हुई। यह दुर्घटना आज 9 जून को सुबह लगभग 9 बजे हुई। सेंट्रल रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि, 'मुंब्रा से दिवा की ओर जाने वाली ट्रेन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेन जो समानांतर पटरियों पर चल रही थी में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई।'

कितना हुआ नुकसान?

रेलवे पुलिस (GRP) ने बताया कि, दोनों ट्रेनों के फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्रियों में हुई भिड़ंत में कुल 10 लोग ट्रेन से गिर गए, जिनमें से 4 ने वहीं दम तोड़ दिया और छह घायल यात्रियों में से एक की हालत गंभीर है जो ICU में भर्ती है। सेंट्रल रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल धनराज नीला ने हताहतों की संख्या पर टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन कहा कि घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों छत्रपति शिवाजी अस्पताल, कलवा और ठाणे के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

दुर्घटना की क्या रही मुख्य वजह?

कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के एक गार्ड ने सबसे पहले पटरियों पर घायल पड़े यात्रियों के बारे में सूचना दी। इसके बाद जब एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, तो मेडिकल स्टाफ को दुर्घटना में आठ यात्री घायल मिले। अधिकारी ने यात्रियों में से एक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, टक्कर को दुर्घटना का एक संदिग्ध कारण बताया। दो समानांतर पटरियों के बीच की अनुमानित दूरी के सवाल पर, धनराज नीला ने स्पष्ट किया कि आमतौर पर दो ट्रेनों के बीच की दूरी 1.5 मीटर से 2 मीटर होती है, लेकिन मोड़ (curves) पर, थोड़ा झुकाव होता है, जो दुर्घटना के संभावित कारणों में से एक होने का संकेत देता है।

ये भी पढ़ें- जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा के केस में कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, अब आया ये अपडेट


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।