Mumbai Local Train Accident: मुंबई से आज सुबह एक दुखद खबर सामने आई। मुंब्रा और दिवा स्टेशनों के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरने के बाद 6 यात्रियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना कथित तौर पर विपरीत दिशाओं से आ रही ट्रेनों के फुटबोर्ड(गेट) पर यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच हुई आपसी टक्कर के कारण हुई। यह दुर्घटना आज 9 जून को सुबह लगभग 9 बजे हुई। सेंट्रल रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि, 'मुंब्रा से दिवा की ओर जाने वाली ट्रेन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेन जो समानांतर पटरियों पर चल रही थी में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच टक्कर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई।'
