Get App

IPS Sumathi: सिंपल लड़की समझ लड़कों ने सड़क पर जिसे छेड़ने की कोशिश की वो IPS निकली! सुपरकॉप सुमति की कहानी जानिए

IPS Sumathi : लकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर बी. सुमति ने एक खास अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। वह देर रात आम महिला का भेष बनाकर बस स्टॉप पर अकेली खड़ी हो गईं। लेकिन कुछ ही मिनटों में उन्हें छेड़छाड़ और बदसलूकी का सामना करना पड़ा। रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच सुमति बिना किसी दिखाई देने वाली सुरक्षा के दिलसुखनगर बस स्टॉप पर मौजूद रहीं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 06, 2026 पर 5:05 PM
IPS Sumathi: सिंपल लड़की समझ लड़कों ने सड़क पर जिसे छेड़ने की कोशिश की वो IPS निकली! सुपरकॉप सुमति की कहानी जानिए
मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर बी. सुमति ने एक खास अंडरकवर ऑपरेशन चलाया।

शहर में महिलाओं की सुरक्षा का असली हाल जानने के लिए मलकाजगिरी की पुलिस कमिश्नर बी. सुमति ने एक खास अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। वह देर रात आम महिला का भेष बनाकर बस स्टॉप पर अकेली खड़ी हो गईं। लेकिन कुछ ही मिनटों में उन्हें छेड़छाड़ और बदसलूकी का सामना करना पड़ा। रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच सुमति बिना किसी दिखाई देने वाली सुरक्षा के दिलसुखनगर बस स्टॉप पर मौजूद रहीं। उन्होंने ऐसा दिखाया जैसे वह बस का इंतजार कर रही हों। इसी दौरान कई युवक उनके पास आने लगे। कुछ लोगों ने बाइक धीमी करके अश्लील टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ युवक उनके आसपास घूमते रहे और निजी व आपत्तिजनक सवाल पूछने लगे।

आधी रात चलाया ये ऑपरेशन

उन युवकों को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पुलिस की टीम उन पर लगातार नजर रखे हुए है। SI और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी आसपास अलग-अलग जगहों पर तैनात थे और दूर से पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे। जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई के लिए टीम पूरी तरह तैयार थी। ऑपरेशन खत्म होने तक बदसलूकी और छेड़छाड़ करने वाले करीब 40 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन सभी लोगों की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो और भविष्य में ऐसी हरकतें दोबारा न हों।

कुछ दिनों पहले ही संभाली ये जिम्मेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें