HDFC Bank Viral Video: “धमकी बर्दाश्त नहीं करूंगी”, 'ठाकुर हूं मैं' वाले बयान पर HDFC कर्मचारी आस्था सिंह ने दी सफाई

HDFC Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित HDFC बैंक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में बैंक की एक महिला कर्मचारी ग्राहक के साथ तीखी बहस करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद कर्मचारी, जिनकी पहचान आस्था सिंह के रूप में हुई है, ने सफाई दी।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
“धमकी बर्दाश्त नहीं करूंगी”, 'ठाकुर हूं मैं' वाले बयान पर HDFC कर्मचारी आस्था सिंह ने दी सफाई

HDFC Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित HDFC बैंक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में बैंक की एक महिला कर्मचारी ग्राहक के साथ तीखी बहस करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद कर्मचारी, जिनकी पहचान आस्था सिंह के रूप में हुई है, ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि ऑफिस में अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन कोई अगर उन्हें “सबक सिखाने” की धमकी देगा, तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी।

HDFC की पंकी शाखा से वायरल हुए वीडियो में आस्था सिंह कथित तौर पर एक ग्राहक पर भड़कते हुए, अपशब्दों का प्रयोग करते हुए और जातिगत टिप्पणियां करते हुए दिखाई दे रही हैं। X पर वायरल हुए इस वीडियो में आस्था सिंह बैंक में एक व्यक्ति की ओर उंगली उठाते हुए गुस्से में नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं ठाकुर हूं," और उस व्यक्ति को चेतावनी दी कि वह उनसे पंगा न ले। इस टिप्पणी की आलोचना हुई क्योंकि कई लोगों ने उनके इस बयान को जातिगत पहचान का इस्तेमाल करके धमकाने की कोशिश के रूप में देखा।

वायरल वीडियो को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच, HDFC की कर्मचारी ने स्पष्टीकरण जारी किया है।


सिंह ने कहा कि, पहली बात तो यह है कि वीडियो हाल की घटना नहीं है, बल्कि यह 6 जनवरी का है। "दूसरी बात, यह वीडियो किसी ग्राहक से संबंधित नहीं है। मैंने किसी ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया है। यह वीडियो उस बहस का है जो मेरी उसी बैंक शाखा में काम करने वाली एक अन्य महिला कर्मचारी के पति के साथ हुई थी।"

उन्होंने कहा कि इस वीडियो को न सिर्फ गलत तरीके से यह दिखाने के लिए पेश किया गया कि मैं एक ग्राहक से बहस कर रही हूं, बल्कि इसका इस्तेमाल जाति पहचान को लेकर विवाद खड़ा करने के लिए भी किया गया है।

आस्था सिंह ने आगे कहा, "हां, मेरे शब्द गलत थे। मैं जानती हूं कि मैं जनसेवा में हूं और मुझे सोच-समझकर बोलना चाहिए। लेकिन अगर कोई मुझे सबक सिखाने की धमकी देता है, तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी।" उन्होंने कहा, मैं अपने इस बयान पर कायम हूं कि "मैं ठाकुर हूं" और मुझे इस बात पर पूरा गर्व है।

यह भी पढ़ें: Kanpur Lamborghini Crash: कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में नया मोड़! वकील का दावा- 'शिवम मिश्रा नहीं, ड्राइवर चला रहा था कार', थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।