Operation Sindoor: वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार (3 अक्टूबर) को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने लंबी दूरी के सटीक हमले करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने दुश्मन के इलाके में लगभग 300 किलोमीटर अंदर तक घुसकर सबसे लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता हासिल की। उन्होंने कहा कि 1971 के बाद यह पहली बार था जब वायुसेना ने इतनी जबरदस्त मारक क्षमता का प्रदर्शन किया, जिससे उसकी गहराई तक और सटीकता से हमला करने की क्षमता का पता चलता है।