चंडीगढ़ में IDFC फर्स्ट बैंक की एक ब्रांच से जुड़ा 590 करोड़ रुपये का बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने सबको हैरान कर दिया। हरियाणा सरकार के विभागों के खातों से पैसे निकालकर एक निजी कंपनी में ट्रांसफर किए गए। यह कंपनी किसी और की नहीं, बल्कि बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर की पत्नी और साले की बताई जा रही है। इस मामले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
