Sheela Foam Share Price: पॉलीयुरेथेन फोम मैट्रेस और कंफर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली शीला फोम के शेयरों ने आज जोरदार धमाल मचाया। जून तिमाही में मुनाफे में 9 गुना से अधिक उछाल और रेवेन्यू में करीब 27% की बढ़ोतरी का शेयरों ने जश्न मनाया। इसे 20% डिविडेंड के ऐलान से भी सपोर्ट मिला। धमाकेदार रिजल्ट और डिविडेंड के सपोर्ट में शीला फोम के शेयर 7% से अधिक उछल पड़े। हालांकि तिमाही आधार पर कमजोर नतीजे पर शेयरों की तेजी गायब हो गई। आज बीएसई पर यह 0.58% की गिरावट के साथ ₹766.95 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 7.64% चढ़कर ₹830.40 तक पहुंच गया था जिससे फिसलकर यह ₹764.10 तक आ गया था। डिविडेंड की बात करें तो कंपनी ने ₹5 की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1 यानी 20% के डिविडेंड का ऐलान किया है।
