Get App

Digital Arrest Scam: अगर आपको भी मिला है ये लेटर तो हो जाएं सावधान, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर स्कैमर्स कर रहे हैं ठगी

Digital Arrest Scam: इस समय सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर तेजी वायरल हो रहा है। यह लेटर इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। इस लेटर को पाने वाले व्यक्ति पर कई तरह के झूठे आरोप लगाए जाए रहे हैं, और उनसे जवाब मांगा जा रहा है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:36 PM
Digital Arrest Scam: अगर आपको भी मिला है ये लेटर तो हो जाएं सावधान, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर स्कैमर्स कर रहे हैं ठगी
अगर आपको भी मिला है ये लेटर तो हो जाएं सावधान, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर स्कैमर्स कर रहे हैं ठगी

Digital Arrest Scam: आज के समय में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ी रही है, वैसे-वैसे स्कैमर्स भी धोखाधड़ी करने का नया तरीका निकाल रहे हैं। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक फर्जी लेटर तेजी वायरल हो रहा है। यह लेटर इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है। इस लेटर को पाने वाले व्यक्ति पर कई तरह के झूठे आरोप लगाए जाए रहे हैं, और उनसे जवाब मांगा जा रहा है।

लेटर में यह झूठा दावा किया जा रहा है कि आपके इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस पर बच्चों से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट पाया गया है। जिस वजह से आपके खिलाफ कार्रवाई होगी।

सरकार ने कोई लेटर नहीं जारी किया 

PIB ने इस लटर को फर्जी बताया है और लोगों को इससे सतर्क रहने के लिए कहा है। ऐसे में अगर आपके पास भी इस तरह का लेटर आता है तो सावधान हो जाएं। PIB के अनुसार, भारत सरकार की तरफ से ऐसा कोई भी लेटर जारी नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें