Get App

भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने के लिए ट्रंप ने दी थी ट्रेड खत्म करने की धमकी! किया खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ यह संघर्ष विराम एक स्थायी संघर्ष विराम होगा। ट्रंप ने कहा कि लोग कभी भी व्यापार का उस तरह से इस्तेमाल नहीं करते, जिस तरह से मैंने किया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 12, 2025 पर 10:13 PM
भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने के लिए ट्रंप ने दी थी ट्रेड खत्म करने की धमकी! किया खुलासा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को रुकवाने के लिए उन्होंने दोनों देशों के साथ ट्रेड खत्म करने की चेतावनी दी थी। यह बात उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है। ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने भारत और पाकिस्तान से कहा था, "यह सब रोक दो। अभी हम आपके साथ बहुत ट्रेड करने वाले हैं। अगर आप इसे रोकेंगे तो हम व्यापार करेंगे, अगर आप इसे नहीं रोकेंगे तो हम कोई व्यापार करने नहीं जा रहे हैं।'

ट्रंप ने आगे कहा कि लोग कभी भी व्यापार का उस तरह से इस्तेमाल नहीं करते, जिस तरह से मैंने किया। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने कहा कि हम इसे रोकने जा रहे हैं और उन्होंने ऐसा किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि संघर्ष रोकने की कई अन्य वजह भी रहीं लेकिन ट्रेड बड़ी रही।

भारत और पाकिस्तान की लीडरशिप काफी पावरफुल 

ट्रंप ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ यह संघर्ष विराम एक स्थायी संघर्ष विराम होगा, जिससे दो ऐसे राष्ट्रों के बीच खतरनाक संघर्ष समाप्त होगा, जिनके पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव था और ऐसा लग रहा था कि यह रुकने वाला नहीं है। भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व दृढ़ और सशक्त है। दोनों के पास स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से जानने और समझने की ताकत, बुद्धि और धैर्य है। ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक भयानक परमाणु युद्ध हो सकता था। लाखों लोग मारे जा सकते थे।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें