TCS Nashik Case: महाराष्ट्र के TCS नासिक ब्रांच में महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले के बीच, अब एक पुरुष कर्मचारी ने भी चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि उसे टोपी पहनने और नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया था। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक ने उससे कहा कि अगर उसे बच्चा चाहिए तो वह अपनी पत्नी को भेजे।
