Get App

IIT हैदराबाद के छात्र को नीदरलैंड कंपनी से 2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का टूटा रिकॉर्ड

IIT Hyderabad: कठिन रोजगार बाजार के बीच, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (IITH) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के एक छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड स्थित एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 12:18 PM
IIT हैदराबाद के छात्र को नीदरलैंड कंपनी से 2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का टूटा रिकॉर्ड
IIT हैदराबाद के छात्र को नीदरलैंड कंपनी से 2.5 करोड़ का पैकेज, संस्थान का टूटा रिकॉर्ड

IIT Hyderabad: कठिन रोजगार बाजार के बीच, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (IITH) के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के एक छात्र को इस साल के प्लेसमेंट में नीदरलैंड स्थित एक कंपनी से 2.5 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। IITH के अनुसार, 2008 में शुरू हुए इस संस्थान के इतिहास में किसी छात्र द्वारा प्राप्त किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।

एडवर्ड नाथन वर्गीज, जो अंतिम वर्ष के छात्र हैं, जुलाई से वैश्विक ट्रेडिंग फर्म ऑप्टिवर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम शुरू करेंगे। 21 वर्षीय एडवर्ड ने दो महीने की इंटर्नशिप को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) में परिवर्तित करने के बाद यह ऑफर हासिल किया।

TOI से बात करते हुए वर्गीस ने कहा, "यह पहली और एकमात्र कंपनी थी जिसके लिए मैंने इंटरव्यू दिया था। जब मेरे मेंटर ने बताया कि कंपनी मुझे नौकरी का प्रस्ताव देगी, तो मैं बेहद खुश हुआ। मेरे माता-पिता भी बहुत खुश थे।" हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े वर्गीस ने कहा कि बाजार में मंदी के बावजूद उन्हें हमेशा से एक अच्छा पैकेज मिलने का भरोसा था।

वर्गीस ने कहा, "मुझे पता था कि IIT का नाम कंपनियों को हमारे कैंपस की ओर आकर्षित करेगा और मौजूदा नौकरी बाजार का प्रभाव कम होगा। साथ ही, इंजीनियरिंग के पहले वर्ष से ही मैं कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग में था और देश के टॉप 100 लोगों में शामिल था।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें