Heat wave School Timing: हीटवेव की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, पटना, राजस्थान तक स्कूलों की टाइमिंग बदली, चेक करें

Heat wave School Timing: गाजियाबाद प्रशासन ने भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है। यह नियम सीबीएसई, आईसीएसई और सरकारी सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement
school timing: राजधानी दि्लली समेत इस समय पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

भीषण लू (Heatwave) और बढ़ते पारे को देखते हुए बच्चों की सेहत की सुरक्षा के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पटना और राजस्थान तक प्रशासन ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

नोएडा (गौतम बुद्ध नगर): 28 अप्रैल से लागू होगा नया समय

गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आदेशानुसार, जिले के सभी परिषदीय, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है।

  • कक्षा 1 से 12: सुबह 7:20/7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक।
  • नर्सरी से UKG: सुबह 8:20 से दोपहर 11:00 बजे तक।
  • वैसे तो यह आदेश 27 अप्रैल से प्रभावी हो चुका है और कुछ स्कूलों में 28 अप्रैल से लागू होगा।


गाजियाबाद: छोटे बच्चों के लिए सुबह की शिफ्ट

गाजियाबाद प्रशासन ने भी नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है। यह नियम सीबीएसई, आईसीएसई और सरकारी सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

दिल्ली: 'हाइड्रेशन ब्रेक' और ORS पर जोर

दिल्ली में फिलहाल स्कूलों की टाइमिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं-

  • हाइड्रेशन ब्रेक: हर 45 से 60 मिनट में पानी पीने के लिए बेल बजाई जाएगी।
  • ORS घोल: बच्चों को छुट्टी से पहले ओआरएस (ORS) का घोल दिया जाएगा ताकि घर लौटते समय डिहाइड्रेशन न हो।
  • आउटडोर एक्टिविटी बंद: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खेलकूद और प्रार्थना सभा जैसी बाहरी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।
  • गर्मी की छुट्टियां: दिल्ली में समर वेकेशन 11 मई से 30 जून 2026 तक निर्धारित हैं।

पटना (बिहार): 11:30 बजे ही होगी छुट्टी

बिहार की राजधानी पटना में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल अब केवल सुबह 11:30 बजे तक ही चलेंगे। यह फैसला दोपहर की तेज धूप और लू से बच्चों को बचाने के लिए लिया गया है।

राजस्थान: सीकर और अजमेर में बदलाव

सीकर: प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेंगे।

अजमेर: यहां प्राथमिक से कक्षा 8 तक का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है।

देहरादून (उत्तराखंड): स्कूल बंद करने के आदेश

भीषण गर्मी को देखते हुए देहरादून प्रशासन ने सबसे कड़ा कदम उठाया है। यहां 27 अप्रैल से कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को भी अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है।

बच्चों को स्कूल भेजते समय रखें ये सावधानी

बच्चों को स्कूल भेजते समय उनके साथ पानी की बोतल और कैप (टोपी) जरूर भेजें। साथ ही, बच्चों को हल्के रंग के सूती कपड़े पहनाने की कोशिश करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।