IMD Heat wave alert: यूपी के 31 जिलों के लिए मौसम विभाग ने दिया हीटवेव का अलर्ट, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

IMD Heat wave alert: दिल्ली और उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि समूचा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत इस समय हीटवेव की चपेट में है। IMD के नेशनल बुलेटिन के अनुसार पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल तक लू का प्रकोप रहेगा। जबकि पंजाब और हरियाणा में 21 से 23 अप्रैल के दौरान भीषण लू चलने की आशंका है

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 8:58 AM
Story continues below Advertisement
Heatwave-Heavy Rain in 48 Hours: कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कई इलाकों में प्रचंड गर्मी पड़ेगी

उत्तर प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही जेठ जैसी तपिश महसूस होने लगी है। लखनऊ मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 20 अप्रैल सुबह से 21 अप्रैल की सुबह तक प्रदेश के बड़े हिस्से में भीषण लू (Heatwave) चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट किया है।

इन 31 जिलों में 'यलो अलर्ट' 

मौसम विभाग के आधिकारिक मैप के अनुसार, निम्नलिखित जिलों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा:-


दक्षिण-पश्चिमी और बुंदेलखंड क्षेत्र (भीषण लू): जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और चित्रकूट।

पश्चिमी और मध्य यूपी (Heat Wave): आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कांशीराम नगर, बदायूं, शाहजहांपुर, औरैया और एताह।

पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी यूपी (लू का असर): कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र।

उत्तर-पश्चिमी यूपी (वार्म नाइट + हीटवेव): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और रामपुर। इन जिलों में दिन में लू के साथ रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं।

यहां नीचे देखिए मौसम विभाग के लखनऊ आंचलिक केंद्र का आधिकारिक एक्स पोस्ट

दिन में लू और रात में 'वार्म नाइट' का डबल अटैक

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर रहकर 40 से 43°C तक पहुंच सकता है। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊंचा रहेगा। इससे लोगों को रात के समय भी बेचैनी और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

देशभर का हाल: राजस्थान से लेकर ओडिशा तक तपिश

केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि समूचा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत इस समय हीटवेव की चपेट में है। IMD के नेशनल बुलेटिन के अनुसार पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 23 अप्रैल तक लू का प्रकोप रहेगा। पंजाब और हरियाणा में 21 से 23 अप्रैल के दौरान भीषण लू चलने की आशंका है। झारखंड और ओडिशा में भी 21 अप्रैल तक हीटवेव और वार्म नाइट के हालात बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें- IMD Rain & Heat wave alert: 20-21 अप्रैल को 7 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी में हीटवेव पर ये है अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।