Get App

IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में भारी बारिश और बवंडर वाले तूफान का अलर्ट, 10 मई से मौसम का ये बदलाव और बिगाड़ेगा हाल

IMD Heavy Rain Alert: IMD ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में अति भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में ओलावृष्टि ने दस्तक दी है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 3:26 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में भारी बारिश और बवंडर वाले तूफान का अलर्ट, 10 मई से मौसम का ये बदलाव और बिगाड़ेगा हाल
भारत के कई हिस्सों में कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है।

भारत के कई हिस्सों में कुदरत का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण भारत के राज्य भारी बारिश से सराबोर हैं, वहीं उत्तर और पश्चिम भारत में आंधी-तूफान के साथ लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं कि IMD ने अपने लेटेस्ट वेदर बुलेटिन में देशभर के मौसम को लेकर क्या जानकारियां साझा की हैं।

IMD ने देश के विभिन्न राज्यों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी में अति भारी बारिश दर्ज की गई है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में ओलावृष्टि ने दस्तक दी है।

उत्तर-पश्चिम भारत: 10 मई से बवंडर का खतरा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें