IMD Heavy Rain Alert: 22+ राज्यों में औसत से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार तक मूसलाधार और आंधी तूफान, 21 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा है। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में तेज आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। बिहार और ओडिशा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। केरल और तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 2:51 PM
IMD Heavy Rain Alert 15 june: देश के 22 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वीकली वेदर फोरकास्ट शेयर किया है। इसके मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के बाकी बचे हिस्सों में तेजी से पैर पसार रहा है। आज मानसून ने पूरे आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कई नए इलाकों में अपनी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के भीतर मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और बिहार-झारखंड के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इस मानसूनी सक्रियता और अलग-अलग वेदर सिस्टम के चलते 21 जून 2026 तक देश के 22 से अधिक राज्यों में आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और थंडरस्क्वाल का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 80 kmph की आंधी

उत्तर-पश्चिम भारत में 15 जून को कई हिस्सों में थंडरस्क्वाल (भीषण अंधड़) की चेतावनी दी गई है।


दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान: आज इन राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी अंधड़ चलने की आशंका है। इसके झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा: इन क्षेत्रों में आज 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार (झोंके 70 किमी/घंटे तक) से थंडरस्क्वाल आने की पूरी संभावना है।

आज इन 4 जगहों पर भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

16 से 21 जून तक: राज्यों के अनुसार मौसम का पूरा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 21 जून तक के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विस्तृत चेतावनी जारी की है-

उत्तर-पश्चिम भारत (UP, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पहाड़ी राज्य)

उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 15 से 19 जून तक और पूर्वी यूपी में 17-18 जून के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश होगी। 17-18 जून को पूर्वी राजस्थान में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा: इन राज्यों में 16 जून और फिर 18 से 20 जून के दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

पहाड़ी राज्य और ओलावृष्टि: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फरबाद में 18 और 19 जून को भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। 18 से 21 जून के बीच यहां व्यापक बारिश होगी। हिमाचल और उत्तराखंड में भी 21 जून तक लगातार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल)

बिहार: बिहार में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही 16 जून और 19 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 20 और 21 जून को बिहार में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाला थंडरस्क्वाल तबाही मचा सकता है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 20 जून के बीच अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 20-21 जून को भारी बारिश होगी।

झारखंड और ओडिशा: दोनों राज्यों में 21 जून तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। ओडिशा में 17-18 जून को तेज अंधड़ (50-60 kmph) चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय और अरुणाचल)

पूर्वोत्तर के सभी राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में 15 से 21 जून तक लगातार व्यापक से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 18 से 21 जून के दौरान बेहद भारी बारिश होने का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य और पश्चिम भारत (MP, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र)

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 16 से 19 जून के दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बौछारें गिरेंगी।

महाराष्ट्र और गुजरात: कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15 से 18 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की चेतावनी है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में 18 से 21 जून के बीच बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

दक्षिण भारत (कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना)

केरल और माहे में 15 से 21 जून तक लगातार भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। तटीय कर्नाटक में 17 से 21 जून के बीच और तेलंगाना में 21 जून को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में 16 से 18 जून के बीच भारी बारिश का अलर्ट है।

इन राज्यों में लू और उमस का प्रकोप

भले ही देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन तेलंगाना में 15-16 जून और विदर्भ (महाराष्ट्र) में 15 से 17 जून तक कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम भारत: दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 18 जून तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

उमस भरा मौसम: कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और ओडिशा में 15 से 17 जून के दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। कोंकण-गोवा में 18 जून तक रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं।

सबसे ज्यादा अलर्ट कहां?

पूर्वोत्तर भारत में सबसे ज्यादा बारिश का खतरा है। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में कई दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में तेज आंधी-तूफान का खतरा बना हुआ है। बिहार और ओडिशा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। केरल और तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। एक नजर में देखिए सारे गंभीर अलर्ट-

  • 1. भारी बारिश का अलर्ट किन राज्यों में?

IMD के अनुसार 15 से 21 जून के बीच कुल 10 राज्यों/क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

भारी बारिश वाले राज्य

अरुणाचल प्रदेश

असम

मेघालय

नागालैंड

मणिपुर

मिजोरम

त्रिपुरा

बिहार

ओडिशा

पश्चिम बंगाल (सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र)

दक्षिण भारत में भी अलर्ट

तमिलनाडु

पुडुचेरी एवं कराईकल

केरल

माहे

2. बहुत भारी बारिश कहां?

कुल 5 राज्यों/क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश

  • अरुणाचल प्रदेश (18-21 जून)
  • असम
  • मेघालय (17-21 जून)
  • सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम (17-20 जून)
  • केरल एवं माहे (16 जून)
  • 3. आंधी-तूफान/थंडरस्क्वॉल का अलर्ट

IMD ने 50 से 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ थंडरस्क्वॉल का अलर्ट जारी किया है। कुल 8 राज्यों/क्षेत्रों में थंडरस्क्वॉल

60-70 किमी/घंटा, झोंके 80 किमी/घंटा

  • पूर्वी राजस्थान
  • हरियाणा
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिमी राजस्थान
  • 50-60 किमी/घंटा, झोंके 70 किमी/घंटा
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश
  • पूर्वी मध्य प्रदेश
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश
  • बिहार
  • ओडिशा
  • 4. ओलावृष्टि का अलर्ट

IMD ने इस अवधि में केवल एक क्षेत्र के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

ओलावृष्टि की संभावना

जम्मू-कश्मीर

लद्दाख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।