IMD Heavy Rain alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजातरीन वेदर बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती परिसंचरणों के सक्रिय होने से देश के 27 राज्यों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी का दौर शुरू होने जा रहा है। राहत की बात यह है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
इन 27 राज्यों में मौसम विभाग का अलग-अलग अलर्ट
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
70 kmph की रफ्तार वाला तूफान और ओलावृष्टि
मौसम विभाग ने कई राज्यों में 'थंडरस्क्वाल' (अत्यधिक तेज आंधी) की चेतावनी दी है। इन जगहों पर हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है:-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़: 28 और 29 अप्रैल को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बारिश।
त्रिपुरा: यहां 28 अप्रैल को 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान का अलर्ट है।
पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा: 28 से 30 अप्रैल के बीच 70 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-बारिश होगी।
ओलावृष्टि: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 28 से 30 अप्रैल के बीच ओले गिरने की आशंका है।
इन राज्यों के लिए भारी और अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान
मेघालय: 28 अप्रैल को यहां अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है।
पूर्वोत्तर भारत: अरुणाचल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 अप्रैल से 4 मई तक लगातार भारी बारिश होगी।
दक्षिण भारत: केरल, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में 30 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वी भारत: सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों में 29 अप्रैल को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
उत्तर भारत (दिल्ली-यूपी-राजस्थान) का हाल
NCR: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा: 28-30 अप्रैल और फिर 2-4 मई के बीच आंधी-बारिश का दौर चलेगा।
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल तक और पूर्वी यूपी में 29 अप्रैल से 1 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
राजस्थान: 28 और 29 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की प्रबल संभावना है।
IMD के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज (28 अप्रैल) लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कल से इसमें कमी आएगी। 29 अप्रैल से 1 मई के बीच मध्य भारत के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज'गर्म रात की स्थिति रह सकती है, जिसके बाद मौसम ठंडा हो जाएगा।
नए पश्चिमी विक्षोभ से रहें सावधान
मौसम विभाग के मुताबिक 2 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे 4 मई तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली कड़कने के समय पेड़ों या खंभों के नीचे न खड़े हों।