IMD Heavy rain alert: इन राज्यों में 70 kmph की रफ्तार के साथ तूफान, भारी बारिश का अलर्ट, 5 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy rain alert: उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा एवं राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरणों के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। IMD के मुताबिक 3 से 5 मई के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में थंडरस्क्वाल (तीव्र तूफान) की स्थिति बनी रहेगी

अपडेटेड May 03, 2026 पर 4:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IMD Heavy rain alert: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होगी

IMD Heavy rain alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा एवं राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरणों के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। विभाग के मुताबिक 3 से 5 मई के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में थंडरस्क्वाल (तीव्र तूफान) की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर-पश्चिम भारत: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में धूल भरी आंधी

  • उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा बिगड़ने की संभावना है।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड: इन राज्यों में 5 मई तक व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 3 से 5 मई के बीच ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना है। उत्तराखंड में 4 मई को भारी बारिश भी हो सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा और दिल्ली: यहां 4 और 5 मई को तेज रफ्तार में तूफानी हवाएं चल सकती हैं।
  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान: यूपी में 3 और 4 मई को ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में 4 मई को धूल भरी आंधी के साथ 70 किमी/घंटा की रफ्तार से बवंडर आने की आशंका है।

मध्य और पूर्व भारत: तीव्र थंडरस्क्वाल की चेतावनी


छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में 3-4 मई और छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में 3 से 5 मई के दौरान 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान आने की आशंका है। मध्य भारत के इन क्षेत्रों में 4 मई को ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा: इन राज्यों में 3 से 5 मई के बीच तीव्र तूफान की चेतावनी दी गई है। बिहार और ओडिशा में 3-4 मई को ओले गिरने की संभावना है, जबकि झारखंड में 4 मई को ओलावृष्टि हो सकती है। बिहार में 4 मई को भारी बारिश का भी अनुमान है।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 से 5 मई के दौरान भारी बारिश होगी। यहां 5 मई तक 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर भारत: भारी बारिश का दौर

पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले कुछ दिन भारी बारिश का संकट बना रहेगा:-

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश: इन राज्यों में 3 से 5 मई के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा: यहां 3 और 4 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत: भारी वर्षा और तूफानी हवाएं

दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में मानसून पूर्व की गतिविधियां तेज होंगी:-

  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 और 4 मई को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है। 5-6 मई को यहां भारी बारिश भी हो सकती है।
  • केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक: केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 5 मई और 7-9 मई के दौरान भारी वर्षा का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने जारी की सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि बिजली कड़कने और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें। किसान भाइयों को भी ओलावृष्टि की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi Fire: गर्मियों में आपका AC कभी भी बन सकता है 'टाइम बम', दिल्ली में एसी ब्लास्ट से 9 लोगों की मौत, तुरंत करें ये काम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।