देश के कई इलाके जहां गर्मी से बेहाल हैं, वहीं कई इलाकों में भारी बारिश, तूफान और ओले पड़ने के हालात बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत तक मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के 26 राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
इन 26 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना।
70 kmph की रफ्तार से चलेगा थंडरस्क्वाल
पहाड़ों और मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि
गर्मी के बीच कई राज्यों में ओले गिरने की भी आशंका है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है:
भारी और बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान
उत्तर-पश्चिम भारत: दिल्ली-यूपी का हाल
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 30 अप्रैल तक और फिर 2-3 मई को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में 28 अप्रैल से 2 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान पारे में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इससे लोगों को भीषण लू से भी आराम मिलेगा।
यहां नीचे देखिए भारतीय मौसम विभाग का लेटेस्ट मौसम बुलेटिन
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में आज (27 अप्रैल) लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कल से इसमें महत्वपूर्ण कमी आएगी। ठंडी हवाओं और बारिश के कारण मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।
सावधानी: खराब मौसम और 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाले तूफान के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें। कच्चे घरों, टिन की छतों और पेड़ों के नीचे शरण न लें।