कल का मौसम 28 मई: IMD ने इन 9 राज्यों में दिया भारी बारिश का अलर्ट! दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार-बंगाल तक 70kmpgh की स्पीड में आएगा बवंडर

Weather Update May 28: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 28 मई को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कल 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर बवंडर आने की चेतावनी दी गई है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 5:35 PM
Weather Update May 28: मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 28 मई के लिए नया अलर्ट जारी किया है

IMD Heavy Rain Alert: देश के मौसम में इस समय बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 28 मई के लिए नया अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 28 मई को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कल 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर बवंडर आने की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। आइए जानते हैं कल 28 मई को आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।

IMD के मुताबिक साउथवेस्ट मानसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2-3 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से कल देश के बड़े हिस्से में आंधी-तूफान का दौर शुरू होने जा रहा है।

इन 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने कल 28 मई को जिन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, उनमें मुख्य रूप से ये 9 राज्य और क्षेत्र शामिल हैं:-

बिहार

असम

मेघालय

नागालैंड

मणिपुर

मिजोरम

त्रिपुरा

तमिलनाडु

पुडुचेरी और कराईकल

इन सभी राज्यों में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज आंधी और बिजली गिरने की भी आशंका बनी हुई है।

दिल्ली, यूपी, बिहार और बंगाल में 80kmph का बवंडर

28 मई को उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में हवा की रफ्तार डराने वाली होगी। मौसम विभाग ने थंडरस्कॉल का अलर्ट जारी किया है। बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और वेस्ट उत्तर प्रदेश में 28 मई को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बवंडर आएगा। इसकी स्पीड झोंकों में 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। कल उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है।

इन राज्यों में गिरेंगे ओले

आंधी-तूफान के साथ-साथ 27 मई को कई राज्यों में ओलावृष्टि की भी पूरी संभावना बनी हुई है। आईएमडी के मुताबिक 28 मई को उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Bakrid Kurbani: एसी रूम में सोने वाले बकरे दुंबा भी मंडी में पहुंचे! बकरीद पर कुर्बानी के लिए इनका रेट इतना कि खरीद लें SUV

28 मई का वेदर फोरकास्ट: बाकी राज्यों का हाल कैसा रहेगा?

मध्य और दक्षिण भारत: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कल 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भी 30-40 किमी की स्पीड से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है.

पश्चिम भारत: मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कल आंधी-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हीटवेव का अलर्ट

बारिश के इस बड़े अलर्ट के बीच कल देश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का असर भी जारी रहेगा। पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ पॉकेट्स में कल गंभीर से अति गंभीर लू चलने का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, वेस्ट मध्य प्रदेश, ईस्ट राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और कोंकण एवं गोवा में कल कुछ जगहों पर लू का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कोस्ट पर कल उमस वाली गर्मी परेशान करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।