IMD ने दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी किया, 40-50kmph स्पीड से आंधी-तूफान! 28 से लेकर 31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। IMD के दिल्ली आंचलिक केंद्र की ओर से जारी ताजा वेदर बुलेटिन में दिल्ली एनसीआर के लिए 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
IMD ने दिल्ली-NCR में जारी किया बारिश का अलर्ट, 40-50kmph स्पीड से चलेगी आंधी

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दिल्ली आंचलिक केंद्र की ओर से जारी ताजा वेदर बुलेटिन में दिल्ली एनसीआर के लिए 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली फिलहाल बुरी तरह से तप रही है, लेकिन 28 मई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। आईएमडी ने दिल्ली में 28 मई से लेकर 31 मई तक लगातार चार दिनों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसकी वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसी तरह IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने भी 28 मई से 31 मई तक पश्चिमी यूपी में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट दिया है। यानी नोएडा में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान मैक्सिमम टेंप्रेचर में 2 से 3 डिग्री और मिनिमम टेंप्रेचर में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस का बड़ा उछाल आया है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30-32°C और अधिकतम तापमान 44-45°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस समय जम्मू और उसके आस-पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके साथ ही 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया और ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रभावित करने जा रहा है। इससे दिल्ली का वेदर सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा।


भारतीय मौसम विभाग के दिल्ली आंचलिक केंद्र से जारी 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान यहां नीचे देखिए

WhatsApp Image 2026-05-25 at 1.31.06 PM

28 मई से 31 मई: लगातार 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग के 7 दिनों के आधिकारिक चार्ट के मुताबिक 28 मई से दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा-

28 मई (गुरुवार): आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। मैक्सिमम टेंप्रेचर गिरकर 42-44°C और मिनिमम 31-33°C रहेगा।

29 मई (शुक्रवार): इस दिन तापमान में सबसे बड़ा ड्रॉप दिखेगा। मैक्सिमम टेंप्रेचर गिरकर 35-37 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। न्यूनतम तापमान भी गिरकर 27-29°C पर पहुंच जाएगा।

30 मई (शनिवार): आसमान में बादल छाए रहेंगे। 40-50 किमी प्रति घंटे की आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तापमान में और गिरावट आएगी और यह 34-36 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क जाएगा। मिनिमम टेंप्रेचर भी राहत देते हुए 24-26°C तक आ जाएगा।

31 मई (रविवार): महीने के आखिरी दिन भी मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में जनरली क्लाउडी स्काई के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। मैक्सिमम टेंप्रेचर 35-37°C और मिनिमम टेंप्रेचर 24-26°C के बीच बना रहेगा।

अगले 3 दिन तक जारी रहेगा लू का सितम

बारिश और बड़ी राहत से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। आज से लेकर 27 मई तक दिल्ली में लू और धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 मई को मैक्सिमम टेंप्रेचर 43-45°C और मिनिमम टेंप्रेचर 29 से 32°C के बीच रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक 27 मई तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 28 मई से तापमान में 7-8°C की भारी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: UP Heatwave Alert: यूपी के 8 शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल, IMD ने 10 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।