Get App

कमजोर होने पर भी तूफान अर्नब ने बनाया प्रचंड मौसम! बिहार से लेकर दिल्ली-NCR संग इन राज्यों में आज भारी बारिश ओले गिरने का अलर्ट

IMD Weather Alert: 30 अक्टूबर को बिहार में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। दिल्ली-NCR, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश का अलर्ट। जानिए सभी राज्यों का मौसम अपडेट।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 9:19 AM
कमजोर होने पर भी तूफान अर्नब ने बनाया प्रचंड मौसम! बिहार से लेकर दिल्ली-NCR संग इन राज्यों में आज भारी बारिश ओले गिरने का अलर्ट

Today Weather Alert: बंगाल की खाड़ी से उठे अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब का असर कमजोर पड़ने के बावजूद थमता नजर नहीं आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 30 अक्टूबर को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक तूफान अब उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। इसके असर और दूसरी मौसमी हलचलों की वजह से आज देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का प्रचंड दौर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में ओले गिरने और तेज तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

बिहार, पूर्वी यूपी और बंगाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में आज बारिश की तीव्रता काफी अधिक रहने का अनुमान है। बिहार में 30 अक्टूबर को मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली चमकने का अलर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें