कल का मौमस: देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, दिल्ली-NCR से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम
IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में कल बारिश, आंधी, बिजली और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। खासकर उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव की संभावना है। IMD ने 6 से 12 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है
IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 12 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम भारत में 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 7 से 12 अक्टूबर तक इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर जारी रह सकती है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 से 12 अक्टूबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी 6 से 12 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। सात अक्टूबर को दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
आंधी और तेज हवाओं का भी अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 6-7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 6-7 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह स्थिति 6 से 8 अक्टूबर तक रह सकती है।
मध्य भारत में भी बारिश का दौर
मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 9 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर और विदर्भ में 6 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। सात अक्टूबर को पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश
पूर्वी भारत में बिहार और झारखंड में 6 से 10 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ओडिशा में 6 से 12 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बिहार में 6-7 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। 8 अक्टूबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलर्ट
अरुणाचल प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर तक, असम और मेघालय में 6 से 10 अक्टूबर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 से 12 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। 7 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाएं
दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 6 से 12 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है।
केरल और माहे में 6 से 11 अक्टूबर तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में भी 6 अक्टूबर और 9 से 11 अक्टूबर के बीच व्यापक बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 6 से 10 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।